best gaming phones under 20000 india 2025

best gaming phones under 20000 india 2025:- नमस्कार दोस्तों इस लेख में बताने वाला हूँ l 2025 के लिए भारत में 20,000 के अंदर बेस्ट गेमिंग फोन ढूंढ रहे हैं तो Realme P4, Moto G86 पावर जैसे टॉप मॉडल्स देखें, स्मूथ 144Hz डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और लंबी बैटरी के साथ गेमिंग का असली मज़ा लें।

OPPO Smartphones | OPPO Global क्यों 2025 में बजट गेमिंग फोन इतने कमाल के हैं?

नमस्ते दोस्तों! अगर आप PUBG, BGMI,COD Mobile या Genshin Impact जैसे गेम्स के शौकीन हैं, तो आप जानते ही होंगे कि एक अच्छा गेमिंग फोन कितना ज़रूरी है। लेकिन क्या अगर वो भी सिर्फ 20,000 रुपये के अंदर मिल जाए? हाँ, 2025 में भारत के स्मार्टफोन के मार्केट ने कमाल कर दिया है।

MediaTek Dimensity और Snapdragon जैसे चिपसेट्स अब बजट रेंज में आ गए हैं, जो हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और मॉन्स्टर बैटरी के साथ आते हैं। मैंने खुद कई मॉडल्स टेस्ट किए हैं, वो लैग-फ्री परफॉर्मेंस और कूलिंग सिस्टम जो गर्मी को कंट्रोल रखते हैं, वो कमाल के हैं।

इस ब्लॉग में हम बात करेंगे 2025 के टॉप 5 बेस्ट गेमिंग फोन्स की, जो 20,000 के बजट में फिट बैठते हैं। ये सिलेक्शन स्पीड, बैटरी लाइफ और वैल्यू फॉर मनी पर बेस्ड है। तो चलिए, जानते हैं इन गेमिंग फोन्स के बारे में!

 टॉप 5 बेस्ट गेमिंग फोन 20,000 के अंदर डिटेल्ड रिव्यू

 1. Realme P4 5G स्मूथनेस का बादशाह
Realme P4 5G वो फोन है जो गेमिंग को नेक्स्ट लेवल पर ले जाता है। कीमत सिर्फ 17,499 रुपये से शुरू, ये MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर से लैस है, जो 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। 6.77-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले पर 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है

मतलब BGMI में 90 FPS आसानी से 7000mAh की मॉन्स्टर बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग के साथ पूरे दिन गेमिंग सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप 50MP मेन 8MP अल्ट्रा-वाइड है, जो गेम क्लिप्स शूट करने के लिए परफेक्ट है।

प्रोस: हाई रिफ्रेश रेट से सुपर स्मूथ गेमिंग, लॉन्ग बैटरी लाइफ।
कॉन्स: RAM थोड़ी कम, मल्टीटास्किंग में हल्का स्लो हो सकता।
गेमर्स के लिए ये टॉप चॉइस हैl क्योंकि ये वैल्यू पैक करता है।

 2. Realme P3 Ultra: परफॉर्मेंस का पावरहाउस
अगर आप हेवी गेमिंग लवर हैं, तो Realme P3 Ultra (18,999 रुपये) मिस न करें। MediaTek Dimensity 8350 Ultra चिपसेट 8GB RAM के साथ आता है, जो Genshin जैसे ग्राफिक्स-हेवी गेम्स को बिना हिचक चलाता है। 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट देता है, जो कलर्स को वाइब्रेंट बनाता है। 6000mAh बैटरी 80W चार्जिंग के साथ रिचार्ज टाइम को मिनटों में कवर करती है। 50MP कैमरा सेटअप गेमिंग के अलावा फोटोज़ के लिए भी ठीक है।

प्रोस: स्ट्रॉन्ग प्रोसेसर, हाई-रेज डिस्प्ले।
कॉन्स: 120Hz पर ही सीमित, 144Hz वालों से थोड़ा पीछे।
ये फोन उन लोगों के लिए है जो बैलेंस्ड परफॉर्मेंस चाहते हैं।

Moto G45 5g 8GB RAM, 128GB Storage 3. Moto G86 Power 5G: बैटरी किंग फॉर लॉन्ग सेशन्स
Moto G86 Power 5G (16,425 रुपये) वो फोन है जो मैराथन गेमिंग सेशन्स के लिए बना है। MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर 8GB RAM के साथ स्मूथ मल्टीटास्किंग देता है। 6.7-इंच 1.5K AMOLED पर 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जो क्लियर विज़ुअल्स देता है। सबसे कमाल की 6720mAh बैटरी 33W चार्जिंग के साथ आती है, एक चार्ज में 8-10 घंटे गेमिंग आसानी से चलता है, और कैमरा 50MP + 8MP है।

प्रोस: ह्यूज बैटरी, अच्छी डिस्प्ले।
कॉन्स: चार्जिंग स्पीड थोड़ी स्लो।
अगर आप घंटों गेम खेलते हैं, तो ये आपके लिए परफेक्ट है।

 4. CMF Phone 2 Pro: कूल एंड वर्सेटाइल गेमर
CMF Phone 2 Pro (17,400 रुपये) Nothing ब्रैंड का ये मॉडल गेमिंग में यूनिक फ्लेयर ऐड करता है। MediaTek Dimensity 7300 Pro चिप 8GB RAM के साथ पावरफुल है। 6.77-इंच FHD+ AMOLED 120Hz डिस्प्ले स्लिक डिज़ाइन के साथ आता है। 5000mAh बैटरी 33W चार्जिंग सपोर्ट करती है, और कैमरा सेटअप 50MP + 50MP टेलीफोटो के साथ गेम स्ट्रीमिंग के लिए बेस्ट।

प्रोस: अच्छा प्रोसेसर, वर्सेटाइल कैमरा।
कॉन्स: बैटरी एवरेज, लॉन्ग सेशन्स में रिचार्ज की ज़रूरत।
स्टाइलिश गेमर्स के लिए ये एक फन चॉइस है।

5. OPPO K13 5G: बजट में सॉलिड परफॉर्मर
OPPO K13 5G (16,799 रुपये) सरप्राइज़ पैकेज है। Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है, जो COD जैसे फास्ट-पेस्ड गेम्स के लिए आइडियल। 7000mAh बैटरी लॉन्ग लास्टिंग है। कैमरा बेसिक लेकिन ठीक हैं l

प्रोस: सस्ता, हाई बैटरी।
कॉन्स: प्रोसेसर थोड़ा कम पावरफुल।
बिगिनर्स के लिए ग्रेट स्टार्टर।

गेमिंग फोन खरीदने से पहले ये टिप्स फॉलो करें

गेमिंग फोन चुनते वक्त प्रोसेसर (जैसे Dimensity 7000 सीरीज़), कम से कम 120Hz डिस्प्ले और 5000mAh+ बैटरी चेक करें। कूलिंग सिस्टम हो तो हीटिंग कम होगी। ऐसा फोन Flipkart या Amazon पर देखें, और रिव्यूज़ पढ़ें। 2025 में 5G सपोर्ट ज़रूरी है फ्यूचर-प्रूफिंग के लिए। हमेशा वारंटी वाले सेलर चुनें।

निष्कर्ष: 2025 में 20,000 के अंदर इतने कमाल के गेमिंग फोन मिलना लक है। Realme P4 से शुरू करके OPPO K13 तक, हर ऑप्शन कुछ न कुछ स्पेशल ऑफर करता है। मेरा फेवरेट? Moto G86 – बैटरी की वजह से! आपका कौन सा पसंद आया? कमेंट्स में बताएं, और हैप्पी गेमिंग! अगर और डिटेल्स चाहिए l

 

Leave a Comment